शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, दमन में भक्ति और उल्लास के साथ गणेश उत्सव का समापन; विद्यार्थियों और शिक्षकों ने आरती, पूजा, गरबा और भक्ति गीतों के साथ बप्पा को दी विदाई

दमन, 15 सितंबर 2026: शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, दमन में गणेश उत्सव का समापन भक्ति, उल्लास और भावनाओं से भरे गणेश विसर्जन समारोह के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने श्रद्धापूर्वक ‘शेमफोर्ड का राजा’ गणपति बप्पा को विदाई दी।
समुद्र तट पर आयोजित विसर्जन समारोह के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विधिवत आरती और पूजा-अर्चना की। इसके बाद गरबा एवं भक्ति गीतों के साथ उत्सव का आनंद लिया गया। इस दौरान पूरे वातावरण में ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष गूंजते रहे।

गणेश उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ एकता, सामूहिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

बप्पा की विदाई के क्षणों में विद्यालय परिसर एवं समुद्र तट पर भावुक माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से अगले वर्ष पुनः पधारने की कामना की।

विद्यालय परिवार ने भावपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि “बप्पा की विदाई है, लेकिन उनकी आशीष और यादें हमेशा शेमफोर्ड परिवार के साथ रहेंगी।”








